Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

समंदर की ताकत की जंग: चीन और भारत बन रहे असली समुद्री खिलाड़ी

दुनिया की ताकत अब जमीन से ज्यादा समुद्रों में तय हो रही है, क्योंकि वैश्विक व्यापार का लगभग 80% हिस्सा समुद्री रास्तों से होता है। ऐसे में जिन देशों का अहम समुद्री मार्गों पर नियंत्रण है, वही वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था में मजबूत स्थिति में हैं।

सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दक्षिण चीन सागर शामिल है, जहां से दुनिया का करीब एक-तिहाई व्यापार गुजरता है। इस क्षेत्र में चीन ने कृत्रिम द्वीप बनाकर और सैन्य मौजूदगी बढ़ाकर अपना प्रभाव काफी मजबूत कर लिया है।

अरब सागर भी बेहद अहम है, जो एशिया, यूरोप और अफ्रीका को जोड़ता है। खाड़ी देशों का तेल इसी रास्ते से दुनिया तक पहुंचता है, और यहां भारत, पाकिस्तान और ईरान की रणनीतिक भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।

भूमध्य सागर और स्वेज नहर वैश्विक व्यापार के लिए लाइफलाइन की तरह हैं। स्वेज नहर एशिया और यूरोप के बीच सबसे छोटा समुद्री रास्ता देती है और इस पर मिस्र का नियंत्रण है। इस क्षेत्र में किसी भी तरह की रुकावट का सीधा असर दुनिया की सप्लाई चेन और अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।

बंगाल की खाड़ी में भारत का प्रभाव तेजी से बढ़ा है। भारत ने अपने नौसैनिक ठिकानों और रणनीतिक साझेदारियों के जरिए इस क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की है, जो आसियान देशों के व्यापार के लिए भी अहम है।

यूरोप में उत्तरी सागर ऊर्जा और व्यापार के लिए महत्वपूर्ण है, जहां ब्रिटेन और नॉर्वे का दबदबा है। वहीं ब्लैक सी में रूस अपनी रणनीतिक और व्यापारिक ताकत बनाए हुए है।

अगर वैश्विक चोकपॉइंट्स की बात करें, तो साउथ चाइना सी, मलक्का जलडमरूमध्य, बाब-अल-मंदेब और स्वेज नहर जैसे रास्ते सबसे ज्यादा व्यस्त हैं। इन क्षेत्रों में किसी भी तनाव का सीधा असर तेल सप्लाई, व्यापार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।

मलक्का जलडमरूमध्य भारत के लिए खास रणनीतिक महत्व रखता है, क्योंकि यह हिंद महासागर को दक्षिण चीन सागर से जोड़ता है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पास होने के कारण भारत यहां अपनी निगरानी और प्रभाव बढ़ा सकता है।

स्पष्ट है कि आने वाले समय में समुद्रों पर नियंत्रण ही असली वैश्विक ताकत तय करेगा, और चीन व भारत जैसे देश इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई