विधवा महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का मामला, मारपीट और अपमान पर पुलिस कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ग्राम रानीझाप में एक विधवा महिला को कथित प्रेम संबंध के चलते जूतों से पीटा गया और निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया। आरोप है कि महिला के शरीर पर गोबर भी पोता गया और उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

पीड़िता की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। एक साल पहले पति की मृत्यु के बाद उसका गांव के ही एक शादीशुदा व्यक्ति से संबंध था। सामाजिक दबाव के चलते दोनों कुछ समय पहले गांव छोड़कर चले गए थे और दूसरे स्थान पर रह रहे थे।

कुछ दिन पहले दोनों वापस गांव लौटे, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा, जहां महिला ने अपने फैसले पर कायम रहने की बात कही। इसके बाद सभी लोग गांव लौट आए।

आरोप है कि अगले दिन आरोपी महिला के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और निर्वस्त्र अवस्था में गांव की गलियों में घुमाया। इस दौरान उसे अपमानित करते हुए मंदिर तक ले जाया गया और गोबर लगाया गया। महिला लगातार रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी नहीं सुनी।

घटना की जानकारी मिलने पर कुछ ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर महिला को बचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज और बयान के लिए अपने साथ ले लिया।

पुलिस ने मुख्य आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई