WhatsApp से क्यों बेहतर माना जा रहा है देसी मैसेजिंग ऐप Arattai?

भारतीय टेक कंपनी Zoho ने हाल ही में अपना मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप Arattai लॉन्च किया है। इसे व्हाट्सएप का स्वदेशी विकल्प बताया जा रहा है। लॉन्च के कुछ ही समय बाद यह ऐप सोशल नेटवर्किंग कैटेगरी में नंबर वन पर पहुंच गया। Arattai न केवल चैटिंग और कॉलिंग की सुविधा देता है, बल्कि इसमें ऐसे फीचर्स भी शामिल हैं जो इसे व्हाट्सएप से कहीं आगे ले जाते हैं। आइए जानते हैं इसके पांच बड़े फीचर्स—

1. ऑनलाइन मीटिंग की सुविधा

जहां व्हाट्सएप सिर्फ कॉल और ग्रुप चैट तक सीमित है, वहीं Arattai ऑनलाइन मीटिंग शेड्यूल करने, को-होस्ट जोड़ने और टाइमजोन सेट करने का विकल्प देता है। यह फीचर इसे सिर्फ चैटिंग ऐप से आगे बढ़ाकर प्रोडक्टिविटी टूल बना देता है।

2. Android TV सपोर्ट
Arattai का एक खास फीचर इसका एंड्रॉयड टीवी सपोर्ट है। यूजर इसे बड़े स्क्रीन पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जबकि व्हाट्सएप अभी तक टीवी पर आधिकारिक सपोर्ट नहीं देता।

3. कमजोर नेटवर्क पर भी स्मूद परफॉर्मेंस
Zoho का दावा है कि Arattai कमजोर नेटवर्क और बेसिक स्मार्टफोन पर भी स्मूद तरीके से चलता है। दूसरी ओर, व्हाट्सएप स्लो नेटवर्क पर अक्सर हैंग या डिले का शिकार हो जाता है। छोटे शहरों और गांवों में रहने वाले यूजर्स के लिए यह फीचर बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

4. चैनल्स और स्टोरीज का कॉम्बिनेशन
व्हाट्सएप में सिर्फ स्टेटस अपडेट की सुविधा है, जबकि Arattai चैनल्स और स्टोरीज दोनों का कॉम्बिनेशन देता है। इसके जरिए न सिर्फ यूजर अपने अपडेट साझा कर सकते हैं बल्कि बड़े पैमाने पर ब्रॉडकास्टिंग भी कर सकते हैं।

5. मल्टी-प्लेटफॉर्म एक्सेस
Arattai Windows, macOS और Linux जैसे सभी बड़े प्लेटफॉर्म पर सपोर्ट करता है। इसकी डिवाइस पेयरिंग भी काफी आसान है। व्हाट्सएप अभी Linux पर आधिकारिक सपोर्ट नहीं देता। यही वजह है कि Arattai प्रोफेशनल्स और टेक-सेवी यूजर्स के लिए ज्यादा लचीला विकल्प बन जाता है।

इन फीचर्स की वजह से Arattai को व्हाट्सएप का मजबूत विकल्प माना जा रहा है और यह तेजी से भारतीय यूजर्स के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button