देश

भारत के इस राज्य में कुत्ता,सांप क्यों नहीं पाए जाते, बिल्ली और चूहे क्यों दिखाई पड़ते है…

भारत के इस राज्य में कुत्ता और सांप नहीं दिखाई देते है। इस राज्य में लोग घूमने के लिए जाते हैं। यहां पर 700  के आस पास मछलियां पाई जाती हैं। इस राज्य का नाम है लक्षद्वीप. जहां पर आप प्रकृति का आनंद लेने के साथ ही रोमांचक स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यहां पर एक जानवर को पालने पर पाबंदी है।

आपको बता दें कि यह जानवर कोई और नहीं, बल्कि डॉगी (कुत्ता) है। डॉगी को इंसान का सबसे वफादार भी माना जाता है। लेकिन लक्षद्वीप में कहीं पर भी आपको एक भी डॉगी दिखाई नहीं पड़ेग।

लक्षद्वीप में सरकार ने पालतू और गैर-पालतू सभी तरह के कुत्तों को लेकर जाने पर रोक लगा रखी है। वहीं दूसरी ओर यहां पर बिल्लियां और चूहे काफी संख्या में पाए जाते हैं। यहां पर गलियों और रिजार्ट के समीप आपको बिल्ली और चूहे दिखाई पड़ जाएंगे।

लक्ष्यद्वीप में यह जीव भी नहीं पाया जाता
लक्षद्वीप में सांप भी दिखाई नहीं पड़ेगा। यह स्नेक फ्री स्टेट भी है। फ्लोरा एंड फौना ऑफ लक्षद्वीप के अनुसार लक्षद्वीप देश का इकलौता ऐसा प्रदेश है जहां पर सांप नहीं पाए जाते. वहीं सांपों की बात की जाए तो भारत में केरल में सबसे अधिक प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। जबकि यह लक्षद्वीप का पड़ोसी राज्य भी है।

यहां पर लोग 10 द्वीपों पर रहते हैं
लक्षद्वीप में कई द्वीप हैं, लेकिन यहां पर महज 10 द्वीप पर ही लोग रहते हैं. इसमें कवाराट्टी, अगाट्टी, कदमत, अमिनी, चेतलाट, किलातन, आनदोह, बिट्रा, मिनिकॉय और कल्पनी शामिल हैं. वहीं कई द्वीप इस तरह के भी हैं जहां पर 100 से भी कम लोग निवास करते हैं।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Exit Poll: दिल्ली के अब तक 14 एग्जिट पोल सामने आए… पढ़िए! बीते दिन छत्तीसगढ़ की कंप्लीट इनसाइड स्टोरी…
Exit Poll: दिल्ली के अब तक 14 एग्जिट पोल सामने आए… पढ़िए! बीते दिन छत्तीसगढ़ की कंप्लीट इनसाइड स्टोरी… दिल्ली के अब तक के मुख्य मंत्रियों की पूरी सूची मंगलवार के दिन करें ये 5 काम, करियर से जुड़ी समस्या होगी दूर