कौन है रिटायर्ड पुलिसकर्मी नंदू पासवान, जिसके एक इशारे पर राख हो गई दलित बस्ती –

नवादा : बिहार के नवादा में मांझी टोला दलित बस्ती में 80 घरों को आग के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने आग लगाने के आरोप में मुख्य आरोपी नंदू पासवान समेत कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. नंदू पासवान ही पूरे आगजनी कांड का मास्टर माइंड बताया जा रहा है. जिसके एक इशारे पर 7 दर्जन घरों को ‘प्रतिशोध’ की आग में झोंक दिया गया.

कौन है नंदू पासवान? : नंदू पासवान एक रिटार्यर्ड पुलिसकर्मी है और प्राणपुर का रहने वाला है. उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह इलाके का भू-माफिया है. साल 2014 में बिहार पुलिस से रिटायर हुआ था. उसका बेटा नागेश्वर पासवान कृष्णा नगर के वार्ड नंबर 16 का वार्ड सदस्य है जबकि उसकी बहू आंगनबाड़ी सेविका है.

क्यों हुआ नवादा अग्निकांड? : नंदू पासवान की बहू बताती है कि विवाद वाली जगह पर उनके ससुर नंदू पासवान की 4 डिसीमिल रैयती जमीन है. जिसका 1995 से विवाद चला आ रहा है. कुछ लोगों ने बताया कि दबंग गांव में घुसे और पहले कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई फिर घरों में आग लगा दी. इस मामले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है

क्या हुई कार्रवाई : आगजनी की खबर मिलते ही पुलिस भी एक्टिव हो गई. रात में ही एसडीओपी, और एसपी अभिनव धीमान और प्रशासन मौके पर पहुंचा. कल रात में ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही थी. जगह-जगह रातभर रेड डाली गई. जिसमें 5 और लोगों को गिरफ्तार किया गया. मुख्य आरोपी नंदू पासवान, उसका बेटा नागेश्वर पासवान भी पकड़ा गया.

 

 

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button