फ्लाइट में जब पायलट कहे तीन बार “PAN”, तो समझिए गंभीर स्थिति है—but जानलेवा नहीं

मुंबई:बुधवार रात इंडिगो की दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट को मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट संख्या 6E 6271 के एक इंजन में खराबी के चलते पायलट ने “PAN…PAN…PAN” का संदेश एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को भेजा। यह विशेष संदेश तकनीकी खराबी जैसी गंभीर लेकिन जानलेवा नहीं होने वाली परिस्थितियों में भेजा जाता है।

यह कोड शब्द ‘PAN’ फ्रांसीसी शब्द ‘Panne’ से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है “दिक्कत”। इसका उद्देश्य ATC को तुरंत सूचना देना होता है कि विमान को प्राथमिकता दी जाए और रनवे, मेडिकल सुविधा, दमकल और अन्य आवश्यक सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

PAN कॉल और मेडे कॉल (Mayday) में अहम फर्क है। “Mayday” कॉल तब दी जाती है जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है और जानलेवा खतरा उत्पन्न होता है। जबकि “PAN” स्थिति में गड़बड़ी गंभीर होती है लेकिन उस समय पायलट के पास अभी भी नियंत्रण होता है।

इंडिगो प्रवक्ता के अनुसार, 16 जुलाई को उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी का पता चला था, जिसके बाद फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट किया गया। सभी यात्री सुरक्षित रहे।

इसी दिन इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट जो दिल्ली से पटना जा रही थी, लैंडिंग के वक्त टच पॉइंट मिस कर गई, जिससे वह कुछ देर तक हवा में चक्कर लगाती रही। यात्रियों में घबराहट फैल गई थी लेकिन विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की।

बीते कुछ महीनों में देश में उड़ानों के दौरान तकनीकी खराबियों की घटनाएं बढ़ी हैं। DGCA ने एयरलाइंस को सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं और सुरक्षा जांच बढ़ाई गई है। एयर इंडिया ने भी हाल ही में अपने सभी बोइंग 787 विमानों की व्यापक जांच पूरी की है।

PAN कॉल को लेकर यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन यह जरूर दर्शाता है कि पायलट और क्रू चौकस हैं और स्थिति को संभालने के लिए सक्रिय हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button