Panchayat elections : पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का दावा क्या कहता है?

Panchayat elections : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में 80 फीसदी जीतने वाले प्रत्याशी बीजेपी के हैं, और यह दर्शाता है कि जनता ने साय सरकार की नीतियों पर विश्वास जताया है। विजय शर्मा ने यह भी कहा कि ज्यादातर नव निर्वाचित जिला पंचायत और जनपद सदस्य भाजपा समर्थक हैं, और इस जीत के साथ ही जनता ने एक बार फिर साय सरकार के कार्यों को सराहा है।
उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, हमारी सरकार खामोशी से अपने वादों को पूरा कर रही है और महतारी वंदन योजना को पूरी तरह से लागू किया गया है, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है।”
इसके अलावा, विजय शर्मा ने यह भी बताया कि किसानों ने भी साय सरकार पर पूरा विश्वास जताया है और पांच लाख भूमिहीन मजदूरों के खातों में पैसे जमा किए गए हैं। इस जीत के बाद, बीजेपी की स्थिति प्रदेश में और भी मजबूत हुई है, और पार्टी ने साबित किया है कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में सक्षम है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई