वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव: MP में तापमान 36°C तक पहुंचेगा, राजस्थान में 2 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

Raipur rain, Chhattisgarh weather, Surguja, Bastar, Yellow alert, Balrampur rain, Kanhar river, waterlogging, Bemetara rain, Meteorological Department, thunderstorm,

Written by

in

 दिल्ली। देश में अब मौसम बदलने वाला है। अगले दो दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 9 राज्यों में गर्मी बढ़ेगी। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अफगानिस्तान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो गया है, जो 9 मार्च की रात को जम्मू-कश्मीर पहुंचेगा।

इस वजह से तापमान बढ़ेगा और ठंडक खत्म हो जाएगी। 15-16 मार्च तक तापमान अधिक बना रहेगा और सुबह-रात की सर्दी भी खत्म हो जाएगी। सीनियर वेदर एक्सपर्ट डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि होली (13-14 मार्च) के दिन मध्य प्रदेश में तापमान 35-36°C तक पहुंच सकता है। वहीं, राजस्थान में तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जगहों पर गर्मी बढ़ेगी।

राज्यों का मौसम हाल:

  • उत्तर प्रदेश: तापमान बढ़ेगा, 13-14 मार्च को उत्तर पश्चिम जिलों में बारिश हो सकती है।
  • छत्तीसगढ़: यहां भी तापमान बढ़ेगा, पारा 36°C तक जा सकता है।
  • बिहार-झारखंड: पश्चिमी विक्षोभ का असर, गर्मी बढ़ेगी।
  • राजस्थान: तापमान 2-3 डिग्री बढ़ने की संभावना है।
  • गुजरात: प्री-मानसून गर्मी बढ़ेगी, 8 मार्च से तापमान 40 डिग्री पार हो सकता है।
  • दिल्ली-एनसीआर: तापमान बढ़ने के आसार, 7 मार्च से 30 डिग्री तक पहुंचेगा।
  • महाराष्ट्र: तापमान बढ़ेगा, 10-11 मार्च को हीट वेव हो सकती है।
  • हिमाचल: 10 मार्च से मौसम बदलेगा, बर्फबारी के आसार।
  • पंजाब-हरियाणा: तापमान बढ़ेगा, रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रह सकता है।