Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, BJP बोली- सच्चाई छिपा रही पुलिस

दिल्ली। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। जहां मच्छरदानी लगाकर परिवार के साथ सो रही 4 साल को अगवा कर शारीरिक और यौन शोषण किया गया है। भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर जानकारी दी कि तारकेश्वर में चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है।

भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि तारकेश्वर में चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है। परिवार पुलिस स्टेशन भागा, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। अस्पताल ले जाया गया – चंदननगर रेफर कर दिया गया। तारकेश्वर पुलिस अपराध को दबाने में लगी है।
नकली कानून-व्यवस्था
उन्होंने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि यह ममता बनर्जी के बेलगाम शासन का असली चेहरा है। एक बच्ची की जिंदगी बर्बाद हो गई, फिर भी पुलिस सच्चाई को दबाकर राज्य की नकली कानून-व्यवस्था की छवि को बचा रही है। क्या वे पुलिस अधिकारी हैं या ममता बनर्जी के चाटुकार? ऐसा लगता है कि तारकेश्वर पुलिस कानून की रक्षा करने की अपनी शपथ भूल गई है। ममता बनर्जी, आप एक असफल मुख्यमंत्री हैं। आपके शासन में, पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार रात वे मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। शनिवार सुबह तड़के कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी मच्छरदानी काटकर सोती हुई बच्ची को अगवा कर लिया और भाग गए। घटना के बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की। दोपहर में बच्ची तारकेश्वर रेलवे के ऊंचे नाले के पास खून से लथपथ और गंभीर हालत में मिली। बच्ची को गंभीर हालत में तारकेश्वर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई