मौसम: असम-मेघालय में बारिश, ओडिशा में पड़ेगी भीषण गर्मी, हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट जारी

 दिल्ली। देश के मौसम में बदलाव लगातार जारी है। भीषण गर्मी, बारिश और ओलावृष्टि अलग-अलग राज्यों मे होने का अलर्ट आईएमडी ने जारी किया है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा में भीषण गर्मी जारी है। बौध जिला ने लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान बनने का रिकॉर्ड कायम रखा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके बाद बरगढ़ जिला 42 डिग्री और आंध्र प्रदेश का कुर्नूल 41.3 डिग्री के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। राज्य के अन्य नौ जिलों का तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग ने राज्य में गर्मी के बढ़ने के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश का मौसम बना हुआ है। राज्य के केलॉन्ग में तापमान -5.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि कुछ अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। अगले तीन दिन में छत्तीसगढ़, बिहार और हरियाणा में भी मौसम परिवर्तन की संभावना है, जिसमें बारिश और ठंडी हवाओं का असर देखा जा सकता है।

राज्यों में मौसम का हाल

  • राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन तक हल्की ठंड और बारिश की संभावना बनी हुई है। माउंट आबू में तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
  • मध्यप्रदेश में रंगपंचमी के मौके पर 19 से 21 मार्च तक बारिश की संभावना जताई गई है।
  • पंजाब में तापमान में वृद्धि हो सकती है, और बठिंडा में तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
  • हिमाचल प्रदेश में 20 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी है, खासकर लाहौल-स्पीति और किन्नौर में।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button