राजधानी में सुबह-सुबह बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जानें कैसी है दिल्ली की हवा

नई दिल्ली: दिल्ली में इन दिनों लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे महरौली, बदरपुर और खानपुर आदि इलाकों में बारिश हुई. वहीं तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है.

वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. साथ ही मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. इससे पहले गुरुवार को कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा रहा. अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस) और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया. इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 100 से 69 प्रतिशत रहा.

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7:30 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 102 दर्ज किया गया. वहीं एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 120, गुरुग्राम में 72, गाजियाबाद में 109, ग्रेटर नोएडा में 147, और नोएडा में एक्यूआई 102. दिल्ली के इलाकों की बात करें तो शादीपुर में 101, आईटीओ में 115, पंजाबी बाग में 120, नॉर्थ कैंपस डीयू में 135, आईजीआई एयरपोर्ट में 126, द्वारका सेक्टर 8 में 122 और सोनिया विहार में एक्यूआई 122 दर्ज की गई.

इसके अलावा जहांगीरपुरी में 136, रोहिणी में 138, नरेला में 106, वजीरपुर में 147, ओखला फेज 2 में 115, बवाना में 145, मुंडका में 167, आनंद विहार में 141, चांदनी चौक में 101, बुराड़ी क्रॉसिंग में 102, अलीपुर में 95, एनएसआईटी द्वारका में 68, सिरी फोर्ट में 76, मंदिर मार्ग में 70, आरके पुरम में 85, आया नगर में 99, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 68, नेहरू नगर में 96, पटपड़गंज में 85, अशोक विहार में 96, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 88, विवेक विहार में 98, नजफगढ़ में 45, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 78, श्री अरविंदो मार्ग में 74, पूसा में 98, दिलशाद गार्डन में 85 और न्यू मोती बाग में एक्यूआई 64 दर्ज किया गया.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button