Water Satyagraha : बिलासपुर में गौ सेवकों का जल सत्याग्रह, मोपका तालाब में डूबकर कर रहे है प्रदर्शन ।

Water Satyagraha : गौ तस्करी रोकने, भूमि और हॉस्पिटल की मांग को लेकर 5 सूत्रीय मांगों के साथ आंदोलन जारी ।

Water Satyagraha : बिलासपुर में गौ सेवकों का जल सत्याग्रह, मोपका तालाब में डूबकर कर रहे है प्रदर्शन ।

बिलासपुर। बिलासपुर के मोपका तालाब में गौसेवकों ने अनोखे तरीके से जल सत्याग्रह कर शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। (Water Satyagraha) बीते 23 वर्षों से बीमार और एक्सीडेंटल गौवंश की सेवा में लगे कार्यकर्ताओं ने पानी में उतरकर 5 सूत्रीय मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू किया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गौ माता के नाम पर सरकारें सत्ता में आती हैं, लेकिन उसके बाद गौ संरक्षण की बातें सिर्फ कागजों में रह जाती हैं।

Water Satyagraha : गौ तस्करी रोकने, भूमि और हॉस्पिटल की मांग को लेकर 5 सूत्रीय मांगों के साथ आंदोलन जारी ।

गौ सेवकों की प्रमुख मांगों में गौसेवा धाम के लिए जमीन, 24 घंटे संचालित होने वाला वेटनरी हॉस्पिटल, लापरवाह डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, गौ तस्करों के बैंक अकाउंट्स की जांच और मवेशी बाजार पर पूर्ण प्रतिबंध जैसी मांगें शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गौ तस्करी और इलाज की लापरवाही से रोज़ाना दर्जनों गौवंश दम तोड़ रहे हैं।

Water Satyagraha : नेता सत्ता में आते ही सब वादे भूल जाते हैं।

आंदोलन कर्ता गोपाल कृष्ण ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन यूं ही जारी रहेगा। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले नेता गौ माता की जयकार लगाते हैं, लेकिन सत्ता में आते ही सब वादे भूल जाते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई