जशपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला

जशपुर। जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस महकमे में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जशपुर जिले के पुलिस कप्तान और डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर यह तबादला आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ चार थाना प्रभारियों, चार उप-निरीक्षकों (SI) और तीन सहायक उप-निरीक्षकों (ASI) का स्थानांतरण किया गया है।

IMG 0325
Screenshot

पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी प्रभावित अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर आमद देकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button