16 साल से पदोन्नति का इंतजार: बिलासपुर शिक्षा विभाग के 533 भृत्यों का भविष्य अधर में

बिलासपुर।बिलासपुर जिले के शिक्षा विभाग में काम कर रहे भृत्यों की समस्या अब गंभीर होती जा रही है। हैरानी की बात यह है कि साल 2009–10 के बाद से आज तक एक भी भृत्य को पदोन्नति नहीं दी गई है। नतीजतन, कर्मचारी पिछले 16 वर्षों से एक ही पद पर काम करने को मजबूर हैं।

जिले में शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 533 नियमित भृत्य कार्यरत हैं। वहीं, सहायक ग्रेड–03 के 52 पद आज भी खाली पड़े हुए हैं। नियमों के अनुसार इन पदों को भृत्यों की पदोन्नति से भरा जाना चाहिए, लेकिन विभागीय स्तर पर फाइलें आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।

इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ शासकीय लघुवेतन कर्मचारी संघ ने स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। संघ का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में है।

संघ के जिला अध्यक्ष गंगा प्रसाद गेंदले ने बताया कि कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। कर्मचारियों का सवाल साफ है कि जब मुंगेली जिले में हर तीन साल में पदोन्नति हो सकती है, तो बिलासपुर में 16 साल से प्रक्रिया क्यों अटकी हुई है।

भृत्यों का कहना है कि यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि उनकी वर्षों की ईमानदार सेवा का अपमान है। अब कर्मचारियों ने सीधे शासन से मांग की है कि पदोन्नति की रुकी हुई फाइलों को जल्द आगे बढ़ाया जाए, ताकि उनके करियर को नई दिशा मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई