अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा में पहली बार वोटिंग, प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए

अबूझमाड़। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में आज प्रदेश के 50 ब्लॉकों में मतदान हो रहा है। खास बात यह है कि अबूझमाड़ के नक्सल प्रभावित गांव कस्तूरमेटा में पहली बार वोटिंग हो रही है।

इससे पहले नक्सलियों की गतिविधियों के कारण यहां मतदान नहीं हो पाया था, क्योंकि वे चुनाव का बहिष्कार करवाते थे। लेकिन इस बार ग्रामीणों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह के साथ भाग लिया। नक्सलियों की धमकियों के कारण कई ग्रामीणों को वर्षों तक जिला मुख्यालय में रहना पड़ा, लेकिन अब वे मतदान के लिए अपने गांव लौटे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और मतदान केंद्रों पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई