बंगाल में लूटे गए वोट, TMC को 220-230 सीटें मिलनी चाहिए थी… रिजल्ट के 20 दिनों बाद ममता का हमला

विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आए थे. आज 24 मई है. भाजपा एक और सीट फलता जीत रही है. इस दिन पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फेसबुक लाइव पर बीजेपी पर हमला बोला. प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा, नतीजे आने के बाद ममता पब्लिक में नहीं दिखीं. इस बार तृणमूल सुप्रीमो ने बीजेपी सरकार पर कई आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल को 220 से 230 सीटें मिलनी चाहिए थीं, लेकिन पासा पलट गया. उन्होंने आरोप लगाया कि वोट लूट हुई है.ममता बनर्जी ने कहा कि आपने वोट लूटे हैं. आपने हमारे दो से ढाई हजार वर्कर्स को गिरफ्तार किया है, फेरीवालों की रोजी-रोटी छीन ली है. आपने पार्टी ऑफिस तोड़ दिया है.उन्होंने कहा कि आप नमाज नहीं चाहते. आवाज कम करें. सबके लिए एक जैसे नियम बनाएं. आप किसी का हक नहीं छीन सकते.पहलगांव घटना में मरे हुए लोगों के परिवार की देखभाल करने वाले सुदीप पोले को गिरफ्तार कर लिया गया.ममता बनर्जी ने कहा कि एडमिनिस्ट्रेटिव टेरर चल रहा है. इलेक्शन कमीशन पर कब्जा किया जा रहा है. उन्होंने सवाल किया कि क्या यह सच में इलेक्शन है या मजाक है. नेशनल इलेक्शन कमीशन ने डेटा हैक कर लिया है.बीजेपी वाले CRPF की यूनिफॉर्म पहनकर काउंटिंग सेंटर में घुस गए हैं. वो वोट चुराकर जीते हैं.उन्होंने कहा कि जो गद्दी पर बैठे हैं, उनका नाम लेना मुझे पसंद नहीं है. उन्होंने खुद काउंटिंग सेंटर में बैठकर वोट चुराए हैं, नहीं तो हमें 200 से 220 मिलते. अगर आप सच में जीते हैं, तो लोगों के मन में स्पॉन्टेनिटी क्यों नहीं है?

उन्होंने कहा कि हम पावर में आए और रवींद्र संगीत गाये. वे वोट चुराकर जीते हैं, उनके जीतने का कोई चांस नहीं है. स्टेडियम से फुटबॉल की मूर्ति हटाने पर ममता बनर्जी ने वह मूर्ति एक आर्टिस्ट ने बनाई थी. क्या आपने वह मूर्ति इसलिए हटा दी क्योंकि आप मुझसे नाराज थे? सब आए और तारीफ की.

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि हमें लक्ष्मी भंडार नहीं मिला थी. मैंने पहले ही DA सातवें पे कमीशन का ऐलान कर दिया था. वे हमारे किए कामों का गलत मतलब निकाल रहे हैं

उन्होंने कहा कि इमाम अलाउंस, पुजारी अलाउंस बंद कर दिया गया. इसका गलत मतलब निकाला गया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस को विपक्ष का दर्जा नहीं दिया जा रहा है. हमारे 89 विधायक हैं, जबकि 30 विधायकों में विपक्ष का दर्जा दिया जाता है, लेकिन विपक्षी दल के नेता के घर में ताला लगा दिया गया है. पूर्व मंत्री और पूर्व स्पीकर बरामदें में बैठने के लिए बाध्य है. संविधान का उल्लंघन किया जा रहा है, लेकिन उनकी लड़ाई जा रहेगी.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button