‘वोट-चोर-गद्दी छोड़’ अभियान: रायगढ़ से भिलाई तक कांग्रेस की पदयात्रा, सचिन पायलट होंगे शामिल

रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में ‘वोट-चोर-गद्दी छोड़’ अभियान की शुरुआत कर दी है। 16 से 18 सितंबर तक रायगढ़ से भिलाई तक तीन दिवसीय पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि यह अभियान मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों और चुनाव की निष्पक्षता की मांग को लेकर चलाया जा रहा है। 16 सितंबर को रायगढ़ में हस्ताक्षर अभियान और सभा से इसकी शुरुआत होगी। इसी दिन कोरबा में मशाल रैली आयोजित की जाएगी। 17 सितंबर को तखतपुर, मुंगेली और बेमेतरा में पदयात्रा व जनसभाएं होंगी। वहीं, 18 सितंबर को राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई में कार्यक्रमों के साथ अभियान का समापन होगा। इसमें भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

इससे पहले 9 सितंबर को बिलासपुर में आयोजित सभा में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई थी। पूर्व मंत्री डहरिया ने कार्यकर्ताओं को चमचा न कहने की बात कही थी। वहीं, भूपेश बघेल ने भी इशारों-इशारों में TS सिंहदेव पर टिप्पणी की थी। सचिन पायलट 16 सितंबर को दोपहर 2.30 बजे झारसुगड़ा एयरपोर्ट पहुंचकर सीधे रायगढ़ जाएंगे। कांग्रेस का मानना है कि यह पदयात्रा जनता से सीधा जुड़ाव बनाएगी और चुनावी माहौल में संगठन को मजबूती देगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई