Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

सीएम विष्णुदेव साय ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं, महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी

रायपुरमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में महिलाओं की भागीदारी सबसे अहम है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना जैसी ऐतिहासिक पहल की है। महिला दिवस के मौके पर आज महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी की जाएगी, जिससे हजारों महिलाओं को लाभ मिलेगा।

महिलाओं की भागीदारी से ही होगा छत्तीसगढ़ का विकास

सीएम साय ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक मजबूती के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात करते हुए कहा कि बिना महिला शक्ति के राज्य का विकास अधूरा है। महतारी वंदन योजना के जरिए प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है, ताकि वे अपने परिवार और समाज में मजबूत भूमिका निभा सकें।

महिला दिवस पर सीएम पहुंचे जशपुर

महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के कुनकुरी पहुंचे, जहां वे एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे। रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान जशपुर की विधायक रायमुनी भगत और पत्थलगांव की विधायक गोमती साय भी उनके साथ मौजूद रहीं।

महिलाओं के सम्मान पर सीएम का बयान

मीडिया से बातचीत में सीएम साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए काम करती आई है। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति एक महिला हैं और भाजपा के नेतृत्व में देशभर में कई महिला सांसद और विधायक सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश की महिलाओं के विकास और कल्याण के लिए सरकार आगे भी नई योजनाएं लाएगी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम

महिला दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने यह संदेश दिया है कि महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण के बिना छत्तीसगढ़ के विकास की कल्पना अधूरी है। महतारी वंदन योजना जैसी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगी और उन्हें समाज में नई पहचान दिलाएंगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई