Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 75% हिंसा घटी: अमित शाह

दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 10 वर्षों में देश के तीन सबसे संवेदनशील क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सल प्रभावित इलाकों में हिंसा में 75 प्रतिशत तक कमी आई है। उन्होंने दावा किया कि माओवाद को 31 मार्च 2026 तक पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और हालिया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने आतंकियों और नक्सलियों को स्पष्ट संदेश दिया है।

गृह मंत्री ने कोविड प्रबंधन का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई दुनिया में संकट प्रबंधन सीखना चाहता है, तो वह भारत के कोविड प्रबंधन का अध्ययन करे। उन्होंने कहा, “जब दुनिया की सरकारें अकेले लड़ रही थीं, तब भारत में केंद्र, राज्य सरकारें और 140 करोड़ लोग एक साथ खड़े हुए। यह पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व की वजह से संभव हुआ।”

अमित शाह ने पीएम मोदी की कार्यशैली पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठकों में प्रधानमंत्री कभी भी किसी निर्णय को प्रभावित नहीं करते। सामूहिक रूप से लिया गया निर्णय ही उनका निर्णय बन जाता है। शाह ने मोदी को बेहतरीन श्रोता बताया।

उन्होंने कहा कि पहले गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए और अब प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने समावेशी विकास का मॉडल खड़ा किया है। पिछले 11 वर्षों में 60 करोड़ गरीबों को घर, शौचालय, गैस कनेक्शन, बिजली, स्वच्छ पानी, मुफ्त राशन और पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर उपलब्ध कराया गया है। दशकों से लंबित समस्याओं का समाधान केवल एक दशक में हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई