Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

सहकारी केंद्रीय बैंक खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने निकाली पैदल यात्रा, भेंट-मुलाकात में पूर्व सीएम ने की थी घोषणा

बिलाईगढ़ – सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीणों ने पैदल यात्रा निकाली। इस दौरान सभी ने सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा खोलने की मांग को लेकर सीएम विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने नगर पंचायत पवनी में केंद्रीय बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की थी। वहीं दो साल बीत जाने की के बाद भी बैंक नहीं खुलने से ग्रामीणों में आक्रोश है। दरअसल, नगर पंचायत पवनी के ग्रामीण 5 किमी पैदल यात्रा कर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान किसानों ने बताया कि, पूर्व में कांग्रेस सरकार के मुख्या पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पंचायत पवनी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोलने की घोषणा किया था। जिसके बाद सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है बैंक शाखा के लिए भवन भी चिन्हांकित कर लिया गया है। लेकिन दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसानों को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा की सौगात नहीं मिली है। किसानों ने बताया कि, उनकी मांगे दो वर्षों से पूरी नहीं की गई है एक सप्ताह के भीतर उनकी मांग अगर पूरी नहीं होती है तो नगर पंचायत पवनी के मुख्य मार्ग में चक्का जाम किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। किसानों ने कहा कि, हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे घोषणा हुई स्थान पर जिला सहकारी बैंक की शाखा शासन प्रशासन को खोलना ही होगा।

भेंट मुलाकात में पूर्व सीएम ने की थी घोषणा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरसीवा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के मांग पर नगर पंचायत पवनी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की थी। जिसके बाद राजपत्र में भी प्रकाशन कर लिया गया है यही नहीं प्रक्रिया को पूरा करते हुए पवनी में भवन का भी चिन्हाकित कर लिया गया है। लेकिन आज पर्यंत तक किसानों को सुविधा नहीं मिल पाया जिससे आक्रोशित होकर किसानों ने पैदल यात्रा की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई