मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में विकास को 8वीं बार सांप ने डसा, क्या 9वीं बार का सपना होगा सच?

उत्तर प्रदेश के विकास द्विवेदी को एक बार फिर से सांप ने डस लिया है. विकास ने दावा किया है कि वह दर्शन करने के लिए राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी गया हुआ था वहीं पर सांप ने उसे एक बार और काट लिया है. विकास के इस दावे के बाद उसकी स्नैक बाइट की कहानी और सपने में मिली चेतावनी को एक बार फिस से हवा दे दी है. सांप के डसने के बाद भी विकास को हॉस्पिटल नहीं ले जाया गया है.

 

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले विकास द्विवेदी की कहानी अब और भी रोचक भी हो गई है. उन्होंने इससे पहले दावा किया था कि उन्हें एक सांप 7 बार काट चुका है. साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया था उन्हें सांप ने सपने में आकर कहा था कि वह कुल 9 बार विकास को डसेगा. जब सांप 9वीं बार विकास को काटेगा तब जाकर उसकी मौत होगी. इस बात से विकास बहुत घबराया हुआ है और इसी संकट से पीछा छुड़ाने के लिए वह राजस्थान के मेहंदीपुर बाला जी मंदिर गया था.

 

क्या है नौवीं बार डसने की कहानी?

 

वहां पर विकास ने फिर से दावा किया है कि उसे फतेहपुर से करीब 500 किलोमीटर दूर राजस्थान के दौसा जिले में सांप ने डस लिया है. सांप के डसने के बाद विकास को हॉस्पिटल नहीं ले जाया गया है. विकास ने पहले ही इस बात का दावा किया था कि जब उन्हें पहले तीन बार सांप ने डसा था तो उन्हें इसके बाद सपना आया था. सपने में सांप ने कहा था कि वह आठ बार डसेगा इसके बाद नौवीं बार में उसकी मौत हो जाएगी. विकास के इस दावे पर कई लोग विश्वास करते हैं तो कई लोग इसे सिरे से खारिज करते हैं.

क्या विकास को है स्नेक फोबिया?

इंसान के जीवन में कई तरह के डर होते हैं जिन्हें साइंस की मदद से समझा जाए तो उन्हें फोबिया नाम दिया जाता है. विकास के केस को सुनने के बाद विशेषज्ञ कहते हैं कि यह एक तरह का स्नेक फॉबिया हो सकता है. विकास के इस बार के दावे पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. इन सवालों के पीछे सबसे बड़ी वजह ये है कि विकास को मेहंदीपुर बालाजी में सांप के डसने के बाद हॉस्पिटल नहीं ले जाया गया.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button