चलती कार में स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल, ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां

बिलासपुर: शहर के चांटीडीह इलाके में कुछ युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक चलती कार की विंडो से बाहर निकलकर स्टंट करता नजर आ रहा है।
यह स्टंट न सिर्फ खुद उस युवक के लिए जानलेवा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में डाल दी गई। बताया जा रहा है कि यह घटना चांटीडीह क्षेत्र की है।
जिस कार से यह स्टंट किया गया, उसका नंबर CG10 NB 7591 है, जो बिलासपुर की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे खुलेआम ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की जा रही है।
अब यह वीडियो पुलिस के लिए सबूत बन गया है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





