उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, हालत स्थिर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को रविवार सुबह AIIMS दिल्ली के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उनका इलाज एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के हेड डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में किया जा रहा है।

धनखड़ को देर रात सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तड़के 2 बजे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी एम्स पहुंचे और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।

पहले भी हो चुके हैं अस्पताल में भर्ती

यह पहली बार नहीं है जब उपराष्ट्रपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। 2021 में, जब वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे, तब भी उन्हें मलेरिया के कारण एम्स में भर्ती किया गया था। उस समय वे मेडिसिन विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल की देखरेख में रहे थे।

जगदीप धनखड़ का सियासी सफर

जगदीप धनखड़ वर्तमान में भारत के 14वें उपराष्ट्रपति हैं। इससे पहले वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनका जन्म 18 मई 1951 को राजस्थान में हुआ था।

उन्होंने 1989 में झुंझुनू लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था। 1990 में उन्हें संसदीय कार्य राज्य मंत्री बनाया गया। 1993 में वे अजमेर जिले के किशनगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा के लिए चुने गए।

वे पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे, लेकिन बाद में पार्टी छोड़कर बीजेपी का हिस्सा बन गए। अब वे देश के उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
Eid 2025: ईद पर खूब जचेंगी ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी, आज ही खरीद कर रख लें होली 2025: लड़कों के लिए स्किन केयर टिप्स, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय
Eid 2025: ईद पर खूब जचेंगी ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी, आज ही खरीद कर रख लें होली 2025: लड़कों के लिए स्किन केयर टिप्स, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय