संदिग्ध नंबर प्लेट वाली गाड़ी पकड़ी, जनपद सदस्य के प्रतिनिधि को फोन पर धमकी

बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां जनपद सदस्य के प्रतिनिधि ने संदिग्ध नंबर प्लेट वाली गाड़ी की जांच के दौरान धमकी मिलने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मस्तूरी निवासी प्रदीप कुमार राठौर, जो जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू के प्रतिनिधि हैं, ने 2 जनवरी 2026 को जनपद सदर क्षेत्र में पीक हरदा और गौरा के बीच एक संदिग्ध वाहन देखा। वाहन में आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी हुई थीं, जिससे फर्जी नंबर प्लेट का शक हुआ।

प्रतिनिधि होने के नाते प्रदीप राठौर ने वाहन को रुकवाकर पूछताछ की। इस दौरान चालक ने खुद को केवल ड्राइवर बताया और वाहन से जुड़ी ज्यादा जानकारी होने से इनकार किया।

इसी बीच देवी प्रसाद कुर्रे नामक व्यक्ति का फोन प्रदीप राठौर के मोबाइल पर आया। आरोप है कि कॉल पर उसने खुद को वाहन का संरक्षक बताते हुए गाली-गलौज की और मामले में दखल न देने की धमकी दी। प्रदीप राठौर का कहना है कि यह धमकी जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू को डराने की कोशिश है।

पूरे मामले को लेकर प्रदीप राठौर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

IMG 7593
Screenshot

वहीं इस मामले पर यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे ने कहा है कि जिन वाहनों में टेप लगाकर या एक ही गाड़ी में दो अलग-अलग नंबर प्लेट लगाई जाती हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन मालिकों पर भी नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई