छत्तीसगढ़ के बालोद में मंदिर में तोड़फोड़, शिवलिंग और नंदी की मूर्तियां खंडित

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम पंचायत ओरमा में एक मंदिर में तोड़फोड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है। बुधवार देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने तालाब किनारे बने मंदिर में घुसकर शिवलिंग और नंदी की मूर्तियों को खंडित कर दिया। साथ ही मंदिर परिसर में रखा धार्मिक सामान भी तालाब में फेंक दिया गया।

गुरुवार सुबह पूजा के समय ग्रामीणों को हुई घटना की जानकारी
गांव के लोग गुरुवार सुबह जब पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्हें शिवलिंग टूटा हुआ मिला और सारा सामान तालाब में तैरता नजर आया। यह देखकर गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों में गुस्सा, कार्रवाई की मांग को लेकर एकजुट
घटना से आहत ग्रामीणों में गहरा रोष है। उनका कहना है कि यह सिर्फ धार्मिक आस्था पर हमला नहीं, बल्कि गांव के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने की साजिश है। ग्राम प्रमुख सहित कई लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है।

जन सहयोग से बना था मंदिर, सुरक्षा पर उठे सवाल
तालाब किनारे स्थित यह मंदिर ग्रामीणों ने अपने सहयोग से बनवाया था, जहां नियमित पूजा की जाती थी। अब इस घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, जल्द गिरफ्तारी का दावा
घटना की सूचना मिलते ही बालोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे और लोगों से पूछताछ के आधार पर जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

गांव में फिलहाल स्थिति जा सके। तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन पुलिस सतर्कता बरत रही है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या और अनहोनी से बचा

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button