University Incident: विश्वविद्यालय की लापरवाही से बड़ा हादसा, मूर्ति स्थापना के दौरान श्रमिक गंभीर घायल

छात्राओं का आरोप—प्रशासन मानव जीवन से कर रहा खिलवाड़

बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय एक बार फिर गंभीर लापरवाही के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। (University Incident ) 17 फरवरी 2026 को परिसर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि प्रतिमा को क्रेन से खड़ा करते समय सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी की गई। मौके पर काम कर रहे मजदूरों को न हेलमेट दिया गया था और न ही अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे।

सुरक्षा इंतजामों के बिना काम, (University Incident)

छात्रों का कहना है कि ठेकेदार और विश्वविद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। यदि हादसा और बड़ा होता तथा श्रमिक की जान चली जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता—यह बड़ा सवाल है। छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन निष्क्रिय बना रहता है।छात्र-छात्राओं ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच की मांग की है तथा दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। साथ ही घायल श्रमिक के समुचित इलाज और आर्थिक सहायता की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय द्वारा लेने की मांग भी की गई है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई