केंद्रीय मंत्री सिंधिया का स्टाइलिश अवतार, फैशन शो में सिल्क जैकेट पहनकर रैंप पर बिखेरा जलवा…

दिल्ली | दिल्ली में भारत मंडपम में शनिवार को तीन दिवसीय अष्टलक्ष्मी महोत्सव में एक फैशन का आयोजन हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार को रैंप पर वॉक करते हुए देखकर सभी चौंक गए।

सिंधिया और सुकांत फैशनेबल लुक में काफी शानदार लग रहे थे। दोनों नेताओं के स्टाइलिश लुक और तालमेल ने शो में चारचांद लगा दिए। दोनों नेताओं के फैशनेबल लुक और आत्मविश्वास को देखकर यह नहीं लग रहा था कि वह कोई प्रोफेशन मॉडल नहीं हैं। अब दोनों की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसकी यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं|

सिंधिया व सुकांत का फैशनेबल लुक

ज्योतिरादित्य सिंधिया को हमेशा खादी कुर्ते में ही देखा जाता है। यह भारतीय राजनीति में नेताओं का पहनावा है, लेकिन इस फैशन शो में सिंधिया स्टाइलिश लुक में थे। वह क्रीम कलर की चमचमाती एरी सिल्क जैकेट पहने हुए थे। उन्होंने इसके ऊपर एक लाल का कलर का शानदार मफलर भी कैरी किया था। इससे उनका लुक एक प्रोफेशनल मॉडल की तरह लग रहा था। इस दौरान रैंप पर उनका आत्मविश्वास देखकर सभी हैरान थे।

उनके साथ रैंप पर कदमताल कर रहे राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी क्रीम कलर की जैकेट पहनी हुई थी। दोनों ही एक साथ रैंप पर वॉक करते दिखाई दिए।

अष्टलक्ष्मी महोत्सव के बारे में जानें…

अष्टलक्ष्मी महोत्सव एक तीन दिन का सांस्कृतिक उत्सव है, जो 6 से 8 दिसंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है। यह महोत्सव पूर्वोत्तर भारत की पारंपरिक कला, शिल्प और सांस्कृतिक धरोहर को सामने लाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शन, हस्तशिल्प और पारंपरिक प्रथाओं का प्रदर्शन किया गया, जो महोत्सव को और भी खास बना रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button