सीएम की नाराजगी के बाद इंफाल में दो आतंकी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में प्रतिबंधित संगठन PREPAK के दो आतंकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जबरन वसूली की संलिप्ता मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों को इंफाल के पश्चिम जिले से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आतंकवादियों की पहचान लीशांगथेम नेपोलियन मेइतेई (35) और थोकचोम अमुजाओ सिंह (33) के रूप में की गई है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 12 मांग पत्र जब्त किए गए हैं। आपको बता दे, कि सीएम ने आतंकवादियों द्वारा आम नागरिक और पुलिसकर्मियों को घायल करने पर नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने साेशल मीडिया में टिप्पणी करके नाराजगी जताई है। सीएम की नाराजगी के बाद आतंकियों के खिलाफ एक्शन जारी है। 

हथियार और गोला-बारूद जब्त

पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि इस बीच, सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर और तेंगनौपाल जिलों में तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद जब्त किया।

इसमें कहा गया है कि शनिवार को चुराचांदपुर जिले के मुअल्लम गांव में एक इंसास राइफल, एक 9 मिमी पिस्तौल और एक सिंगल बैरल राइफल जब्त की गई। इसमें कहा गया है कि शुक्रवार को तेंगनौपाल जिले के सैवोम गांव से एक 303 राइफल, एक 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक, सात तात्कालिक विस्फोटक उपकरण, पांच हथगोले और डेटोनेटर जब्त किए गए।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई