रायपुर में ई-व्हीकल एजेंसी के नाम पर 42.50 लाख की ठगी, दो आरोपियों पर केस दर्ज

रायपुर के बूढ़ापारा इलाके में एक कारोबारी से ई-व्हीकल एजेंसी दिलाने के नाम पर 42.50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित रूपेश कुमार सोनी वर्ष 2023 में इलेक्ट्रिक वाहनों के कारोबार की शुरुआत करना चाहता था। इसी दौरान उसके पड़ोसी पंकज कुमार जैन ने उसे ई-व्हीकल एजेंसी दिलाने का झांसा दिया और सागर प्रकाश शिल्के से मुलाकात कराई। सागर ने खुद को कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बताते हुए एजेंसी दिलाने का भरोसा दिलाया।

आरोप है कि दोनों ने मिलकर 22 मई 2023 से 12 अक्टूबर 2023 के बीच चेक के जरिए रूपेश से कुल 42 लाख 50 हजार रुपए ले लिए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने शो-रूम खोलने की तैयारी कराने को कहा।

उनके कहने पर पीड़ित ने संतोषीनगर स्थित पुराना धमतरी रोड पर किराए से दुकान ली और वहां इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम तैयार कराया, जिस पर अलग से लाखों रुपए खर्च किए गए।

काफी समय तक एजेंसी नहीं मिलने पर जब पीड़ित ने दबाव बनाया तो आरोपियों ने करीब दो साल बाद किश्तों में केवल 14.50 लाख रुपए लौटाए। बाकी रकम वाहन प्रमोशन में खर्च होने की बात कही गई। इसके बावजूद न तो एजेंसी दी गई और न ही वाहनों की सप्लाई की गई।

शक होने पर पीड़ित ने सागर द्वारा बताए गए पते पर जाकर संपर्क किया, जो फर्जी निकला। इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई