रायगढ़ में दो हाथी शावकों की मौत, करंट से गई जान; लापरवाही पर कार्रवाई की मांग

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा रेंज में दो हाथी शावकों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शव कुरकुट नदी में मिले, जो करीब तीन से चार दिन पुराने बताए जा रहे हैं। घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

मामले को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य गोपाल अग्रवाल ने कहा कि यह गंभीर लापरवाही का मामला है और जिम्मेदार वनकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत दिल्ली में की जाएगी।

जानकारी के अनुसार वन विभाग को इस घटना की जानकारी बुधवार को मिली। जांच के दौरान सामने आया कि दोनों हाथियों की मौत करंट की चपेट में आने से हुई है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

हालांकि घटना के कई दिन बाद तक शव नदी में पड़े रहे, लेकिन संबंधित वनकर्मियों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बाद में ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वन्यजीव बोर्ड के सदस्य ने कहा कि जंगलों में निगरानी कमजोर होने के कारण ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कई बार शिकारी करंट का इस्तेमाल कर वन्यजीवों का शिकार कर लेते हैं। नियमित जंगल भ्रमण और अधिकारियों की मॉनिटरिंग मजबूत नहीं होने से वन्यजीवों के साथ-साथ इंसानों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।

इस मामले को लेकर युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष उस्मान बेग ने भी कलेक्टर और डीएफओ को आवेदन देकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

घरघोड़ा के प्रभारी रेंजर विक्रांत कुमार ने बताया कि यह मामला छर्राटांगर सर्किल का है। डॉक्टरों के अनुसार हाथियों के शव करीब तीन से चार दिन पुराने हो सकते हैं और कुछ अंग लिक्विफाइड हो चुके थे। जांच के लिए सैंपल लैब भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले अक्टूबर 2024 में तमनार रेंज के समारुमा सर्किल में भी तीन हाथियों की मौत का मामला सामने आया था। उस समय जांच में बीटगार्ड की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को निलंबित किया गया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई