आईआईएम रायपुर में शुरू हुआ मुख्यमंत्री और मंत्रियों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आज से आईआईएम रायपुर में शुरू हो गया है। यह शिविर छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), रायपुर के सहयोग से आयोजित किया गया है।
शिविर की शुरुआत के बाद पहले दिन ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’, संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण और सक्षमता से सततता तक: विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार जैसे अहम विषयों पर सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
इस चिंतन शिविर के दौरान देश के कई जाने-माने विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। इनमें शामिल हैं —
डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, पूर्व अध्यक्ष, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद
प्रो. हिमांशु राय, निदेशक, आईआईएम इंदौर
डॉ. रविंद्र ढोलकिया, आईआईएम अहमदाबाद
संजीव सान्याल, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य
उदय माहुरकर, वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक
डॉ. राजेंद्र प्रताप गुप्ता, वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य विशेषज्ञ
इन विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में शिविर में शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने, सुशासन को मजबूत करने और राज्य के समग्र विकास की दिशा में मंथन किया जाएगा।





