सौ से ज्यादा कार चोरी करने वाले दो बदमाश नोएडा में गिरफ्तार

नई दिल्ली: नोएडा में सौ से ज्यादा क्रेटा कार चोरी कर चुके दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही पर चोरी की दो कार, एक स्कूटी, टूल किट, छह नंबर प्लेट समेत अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से पांच मामले सुलझाने का दावा किया है. आरोपियों की पहचान शेख सरदार (39) और सुबूर अनवर (39) के रूप में हुई है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कारों को विभिन्न आवासीय स्थानों और बाजारों से चुराते थे और फिर कारों के नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button