ट्रंप ने इंडोनेशिया से किया नया व्यापार समझौता, भारत पर टैरिफ खतरा बढ़ा

वॉशिंगटन:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंडोनेशिया के साथ नया व्यापार समझौता किया है। समझौते के तहत अमेरिका इंडोनेशियाई सामानों पर 19% टैरिफ लगाएगा, जबकि अमेरिकी सामान इंडोनेशिया में बिना किसी टैक्स के जाएगा। ट्रंप ने कहा, “हमें उनकी पूरी मार्केट मिल रही है और हम एक पैसा टैक्स नहीं दे रहे।”

इंडोनेशिया ने इसके बदले अमेरिका से 15 अरब डॉलर की एनर्जी डील, 4.5 अरब डॉलर के कृषि उत्पाद और 50 बोइंग जेट खरीदने का समझौता किया है। ट्रंप ने हाल ही में कई देशों को 1 अगस्त से टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी थी। इंडोनेशिया उन देशों में शामिल था, जिसे अप्रैल में 32% टैरिफ की धमकी दी गई थी।

अब भारत की चिंता बढ़ गई है। ट्रंप पहले ही भारत को टैरिफ वार्निंग दे चुके हैं। अगर भारत ने जल्द समझौता नहीं किया, तो 1 अगस्त 2025 से भारतीय सामानों पर भारी टैक्स लग सकता है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव पहले से है और ट्रंप भारत पर “अमेरिका का फायदा उठाने” का आरोप लगाते रहे हैं।

भारत सरकार ने अमेरिका से समझौता करने के प्रयास तेज़ किए हैं। वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल की टीम वॉशिंगटन में बातचीत कर रही है। कृषि और डेयरी उत्पादों को लेकर समझौते की कोशिश जारी है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि बातचीत अंतिम चरण में है।

अगर भारत समझौते में देर करता है, तो ट्रंप का अगला टैरिफ हमला भारत पर हो सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button