ट्रम्प का दावा—मोदी ने रूस से तेल न खरीदने का दिया आश्वासन, कांग्रेस का पलटवार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे आश्वासन दिया है कि भारत आगे रूस से तेल नहीं खरीदेगा। इस बयान के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर देश की विदेश नीति कमजोर करने और दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर मोदी को निशाना बनाया और आरोप लगाया कि ट्रम्प की नाराजगी और धमकियों से डरकर मोदी ने यह आश्वासन दिया। कांग्रेस ने लिखा कि मोदी “कमज़ोर प्रधानमंत्री” हैं और देश के हितों की कीमत पर विदेश दबाव में काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने इस बयान को “मोदी का डर” करार दिया और प्रधानमंत्री से पाँच सवाल पूछे, जिसमें यह शामिल है कि क्या मोदी को ट्रम्प को यह निर्णय लेने की अनुमति देते हैं कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा।

ट्रम्प ने बताया कि वे भारत-रूस तेल सौदे को लेकर निराश थे, लेकिन मोदी ने आश्वासन दिया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। उन्होंने कहा कि अब चीन को भी इसी तरह का कदम उठाना चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button