देश

ट्रक और डिजायर कार की टक्कर, 4 की मौत 2 की हालत गंभीर..

UP : उत्तर प्रदेश में कोहरे  के कारण लगातार दुर्घटना हो रही हैं। यह जो हादसा हुआ शाहजहांपुर में शुक्रवार  24 जनवरी की है  परिवार किसी कार्यक्रम से लौट रहे था तभी ये हादसा हुआ। ट्रक और डिजायर कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। 2 की हालत गंभीर है। एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को बरेली मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। हादसा अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर हुआ।


ट्रक चालक फरार   कार बुरी तरह डैमेज
जानकारी के अनुसार, गौरा गांव के हरने वाले 6 लोग डिजायर कार में सवार होकर शादी समारोह में गए थे। शादी में शामिल होकर शुक्रवार देर रात सभी लौट रहे थे। घना कोहरा था। अल्हागंज थाना के कटेली गांव के पास तेज रफ्तार कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से डैमेज हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

हादसे में इन लोगो की मौत 
आस पास के लोग की जानकारी पर पुलिस पहुंची। सभी 6 लोगों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने शाहजहांपुर के गौरा गांव निवासी राहुल, आकाश, विनय और गोपाल को मृत घोषित कर दिया। गौरा गांव निवासी मोहित और ढिंगरी गांव निवासी रजत घायल हैं। घायलों का बरेली मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सभी आपस में दोस्त और रिश्तेदार हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
बढ़ती उम्र और त्वचा की झुर्रियों को दूर भगाने के लिए 7 योगासन सुबह जल्दी उठने के 5 फायदे आपकी जिंदगी बदल देंगे
बढ़ती उम्र और त्वचा की झुर्रियों को दूर भगाने के लिए 7 योगासन सुबह जल्दी उठने के 5 फायदे आपकी जिंदगी बदल देंगे Yoga Tips: क्योंं नहीं आती है रात में नींद, जानकर इन योगासनों से पाएं अनिद्रा की समस्या से राहत Exit Poll: दिल्ली के अब तक 14 एग्जिट पोल सामने आए…