सोनिया-राहुल गांधी की फिर बढ़ी मुश्किल, नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR दर्ज

दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कानूनी परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। दिल्ली पुलिस ने दोनों के खिलाफ नई FIR दर्ज की है।

इस FIR में सोनिया और राहुल के अलावा 6 अन्य लोगों पर भी गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही 3 कंपनियों के नाम भी शामिल हैं। यह FIR 3 अक्टूबर को दर्ज की गई, जिसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच रिपोर्ट के आधार पर दायर किया गया है।

यह मामला एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) के कथित धोखाधड़ीपूर्ण अधिग्रहण से जुड़ा है। FIR में कहा गया है कि AJL, जो कांग्रेस से जुड़ी संस्था थी, उसकी लगभग 2000 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियों का अधिग्रहण Young Indian कंपनी के माध्यम से किया गया। इस कंपनी में गांधी परिवार की लगभग 76% हिस्सेदारी बताई गई है।

सैम पित्रोदा समेत कई नाम शामिल

दर्ज FIR में भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा समेत अन्य लोगों का भी नाम है। इसके अलावा AJL, Young Indian और Dotex Merchandise Pvt. Ltd. को भी आरोपी कंपनियों के रूप में शामिल किया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Dotex जैसी कंपनियों के माध्यम से Young Indian को 1 करोड़ रुपए की संदिग्ध फंडिंग दी गई थी, वहीं सिर्फ 50 लाख में AJL का अधिग्रहण कर लिया गया था—जो जांच के घेरे में है। पुलिस जल्द ही AJL के शेयरधारकों से पूछताछ कर सकती है।

क्या है नेशनल हेराल्ड केस?

नेशनल हेराल्ड केस में 2008 से 2014 के बीच मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय हेरफेर के आरोप शामिल हैं। इस मामले में 2014 में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत के बाद कोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे। कांग्रेस ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार राजनीतिक बदले की भावना से जांच एजेंसियों का उपयोग कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई