Training Campaign: प्रशिक्षण महाभियान में कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति का दिया गया मंत्र
धरमलाल कौशिक की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत का लिया संकल्प

तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम भवन में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–के अंतर्गत (Training Campaign) मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बिल्हा एवं बरतोरी मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन हुआ।
धरमलाल कौशिक की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत का लिया संकल्प (Training Campaign)
प्रशिक्षण सत्रों में वक्ताओं ने सोशल मीडिया एवं आईटी, वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की रणनीति, सरकार की उपलब्धियां, कार्य पद्धति तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समापन सत्र में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ पार्टी की जीत का संकल्प लिया। अंत में आभार प्रदर्शन किया गया तथा वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. श्री भुलाऊं प्रसाद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।





