Train Bogie Fire: रेलवे यार्ड में एसी बोगी में लगी आग, फायर ब्रिगेडकर्मियों ने मशक्कत के बाद बुझाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन के गुड्स यार्ड में खड़ी एक खाली एसी स्पेयर कोच में आग लग गई। बोगी से तेज धुंआ निकलता देख रेलवे के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के राहत दल मौके पर पहुंचे। दो दमकल गाड़ियां भी बुलाई गईं, जिन्होंने लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एसी थ्री-टायर बोगियां कई दिनों से यार्ड में खड़ी थीं, जो जरूरत पड़ने पर ट्रेन में जोड़ी जाती हैं। शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे के आसपास रेलवे कर्मचारियों ने देखा कि एक बोगी के अंदर तेज धुंआ निकल रहा था, और पास जाकर देखा तो वहां आग लगी हुई थी। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पानी और फोम की मदद से आग बुझाई। पुलिस ने भी घटना स्थल का दौरा किया और आग लगने के कारण की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग किस कारण से लगी। पुलिस आसपास के क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर रही है।

देखे वीडियो…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई