देशभर में आज का पेट्रोल-डील का दाम हुआ जारी, जानिए अपने शहर का रेट

दिल्ली। देशभर में 14 जुलाई 2025 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने सुबह 6 बजे के बाद ताजा रेट जारी किए, जो कि दिल्ली से लेकर हैदराबाद और मुंबई से पटना तक स्थिर बने हुए हैं।
इन प्रमुख शहरों में आज के रेट
- दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62
- मुंबई: पेट्रोल ₹104.21, डीजल ₹92.15
- कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94, डीजल ₹90.76
- चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75, डीजल ₹92.34
- बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02
- हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70
- पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80
- जयपुर: पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21
- इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88
हर सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रतिदिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। कंपनियां टैक्स, वैट, डीलर कमीशन और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम के आधार पर कीमत तय करती हैं।
कीमतें क्यों बदलती हैं
क्रूड ऑयल के रेट, वैश्विक बाजार की स्थिति, डॉलर-रुपया विनिमय दर और टैक्स पॉलिसी के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम ऊपर-नीचे होते हैं। जब कीमतें बढ़ती हैं तो परिवहन महंगा होता है, जिससे महंगाई पर असर पड़ता है।
घर बैठे SMS से जानें अपने शहर का रेट
IOCL: RSP <स्पेस> शहर का कोड भेजें 9224992249 पर
BPCL: RSP लिखकर भेजें 9223112222 पर
HPCL: HP Price लिखकर भेजें 9222201122 पर





