देश

पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती आज, समाधि स्थल सदैव अटल पर श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे PM  

दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके समाधि स्थल सदैव अटल पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम से पूर्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी समेती कई नेता उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

ग्वालियर में हुआ था अटल जी का जन्म

25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अटल जी का जन्म हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी दशकों तक भाजपा का बड़ा चेहरा थे और पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने बतौर PM कार्यकाल पूरा किया।  उन्होंने 1977 से 1979 तक प्रधानमंत्री मोराजी देसाई के मंत्रिमंडल में भारत के विदेश मंत्री के रूप में भी काम किया। 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया।

तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी 

  • अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं। सबसे पहले 1996 में 13 दिनों के लिए वह प्रधानमंत्री बने थे। बहुमत साबित नहीं कर पाने की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।
  • दूसरी बार वे 1998 में प्रधानमंत्री बने। सहयोगी पार्टियों के समर्थन वापस लेने की वजह से 13 महीने बाद 1999 में फिर आम चुनाव हुए।
  • 13 अक्टूबर 1999 को वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। इस बार उन्होंने 2004 तक अपना कार्यकाल पूरा किया।

 

Show More

Related Articles


chhattisgarh news | छत्तीसगढ़ न्यूज़ | raipur chhattisgarh news | cgnn chhattisgarh news | cg news raipur | vishudev shay news chhattisgarh | cg cm chhattisgarh news | chhattisgarh news in hindi | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | congress chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh 2025 news | news from chhattisgarh | chhattisgarh google news | chhattisgarh news headline | छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव टीवी | live chhattisgarh news | chhattisgarh naxalite news | online chhattisgarh news | today's news headlines of chhattisgarh | weather news of chhattisgarh | chhattisgarh news paper list | छत्तीसगढ़ न्यूज़ समाचार | छत्तीसगढ़ न्यूज़ से जुड़ी खबरें | छत्तीसगढ़ न्यूज़ समाचार वीडियो | chhattisgarh news website | chhattisgarh waqf board news | छत्तीसगढ़ न्यूज़ 24


Back to top button
दुनिया में करेंगे राज, अगर मान ली आचार्य चाणक्य की ये बात…. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी
दुनिया में करेंगे राज, अगर मान ली आचार्य चाणक्य की ये बात…. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी Everything you didn’t know about los angeles How to get safari’s privacy feature in chrome