बंगाल चुनाव में बवाल: फाल्टा में TMC पर धमकी के आरोप, कई जगह हिंसा

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस पर वोटरों को TMC द्वारा धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

फाल्टा के बूथ नंबर 204 पर एक मां-बेटे ने शिकायत की है कि वोट देने के बाद उन्हें TMC द्वारा जान से मारने और घर में न घुसने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित दिलीप मंडल अपनी मां के साथ ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा के पास पहुंचे, जहां उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया गया।

दूसरे इलाकों में भी झड़प और हमले

राज्य के अन्य हिस्सों में भी हिंसा की खबरें हैं। दक्षिण 24 परगना में बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार पर हमला कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। वहीं, फाल्टा के बेलसिंघा इलाके में भीड़ हटाने के लिए सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज करना पड़ा।

हावड़ा के बाली क्षेत्र में EVM खराब होने पर हंगामा

हावड़ा के बाली विधानसभा क्षेत्र में EVM मशीन खराब होने के कारण वोटिंग प्रभावित हुई, जिससे नाराज मतदाताओं ने हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बंपर वोटिंग के बीच तनाव

हिंसा और विवाद के बीच भी मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक करीब 61.11% वोटिंग दर्ज की गई। दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है, जहां 1400 से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।

चुनाव आयोग और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन लगातार सामने आ रही घटनाओं से चुनावी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई