Tifra Zone memorandum: तिफरा जोन में बैनर हटाने को लेकर भेदभाव का आरोप…कांग्रेस ने आयुक्त से की शिकायत
भाजपा के पोस्टर पंद्रह दिन, कांग्रेस के उसी दिन हटे...निगम प्रशासन पर पक्षपात के आरोप

फरा स्थित नगर निगम जोन क्रमांक 02 में बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई को लेकर (Tifra Zone memorandum) प्रशासन पर भेदभाव के आरोप लगे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर के प्रतिनिधियों ने जोन आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कहा कि निगम प्रशासन द्वारा राजनीतिक दलों के साथ समान व्यवहार नहीं किया जा रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भाजपा के बैनर-पोस्टर कई दिनों तक लगे रहते हैं, जबकि कांग्रेस के बैनर उसी दिन हटाए जा रहे हैं।
निगम प्रशासन पर पक्षपात के आरोप, (Tifra Zone memorandum)
कांग्रेस पार्टी के महामंत्री अमित यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार सामग्री लगाने के नियम सभी दलों पर समान रूप से लागू होने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चयनात्मक कार्रवाई से प्रशासन की निष्पक्षता पर प्रश्न उठ रहे हैं और इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना प्रभावित होती है।
कांग्रेस नेताओं ने निगम प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में किसी भी राजनीतिक दल के साथ भेदभाव न किया जाए तथा नियमों का एक समान पालन सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन की प्रतिलिपि नगर निगम आयुक्त को भी भेजी गई है।कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि समान नियम लागू नहीं किए गए तो आगे आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।





