त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न, ग्रामीण अंचलों में विकास की होगी प्राथमिकता

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में संपन्न हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब ग्रामीण अंचलों में भी मौजूद ग्राम पंचायत में सरपंच पंच के अलावा जनपद अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव संपन्न हो चुकी है बिलासपुर जिले में भी तीन चरणों में हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण में मजदूरी दूसरे चरण में बिल्हा और तीसरे चरण में कोटा और तखतपुर में चुनावी प्रक्रिया को संपन्न किया गया। बिलासपुर के 17 जिला पंचायत सदस्यों की नियुक्ति के बाद इसमें भाजपा को 9 और कांग्रेस को 6 सदस्य प्राप्त हुए हैं जबकि दो सदस्य निर्दलीय जीत कर आए हैं इसी कड़ी में मंगलवार को तखतपुर और कोटा जिला पंचायत सदस्य के तौर पर नियुक्त हुए 7 सदस्यों को रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस मौके पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह विजय सदस्यों के साथ मौजूद रहे तो वहीं कांग्रेस की ओर से कांग्रेस नेता आशीष सिंह ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे । इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया के संपन्न होने की जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही सभी नवरात्र के सदस्यों को शपथ दिलाया जाएगा इसके बाद 5 मार्च को सम्मेलन आयोजित किया जाएगा और जिला पंचायत बिलासपुर में रुके हुए कार्यों को गति मिल सकेगी

बिलासपुर जिला पंचायत की बात करें तो यहां भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है तो वहीं अगर निर्दलीय का साथ कांग्रेस को मिल जाए तो वह जिला पंचायत में अपनी अच्छी खास पकड़ रख सकती है हालांकि जिस तरह से भाजपा को बिलासपुर जिला पंचायत में कांटे की टक्कर मिली है वह दर्शाता है कि अब 5 साल बिलासपुर में ग्रामीण अंचलों का विकास करना भाजपा के लिए प्राथमिकता के तौर पर रहेगी जनता का जनादेश भाजपा के साथ जरूर है । लेकिन आप विपक्ष की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी और क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर हुए लगातार जिला पंचायत बिलासपुर के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सचेत करते भी नजर आएंगे

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई