नया साल मना कर लौट रहे 3 दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीनों की मौके पर मौत

बलौदाबाजार। नया साल मनाकर लौट रहे 3 दोस्तों को देर रात जैसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी भयावह थी, कि तीनों दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना कसडोल थाना क्षेत्र के कड़गी गांव की है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 3 दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया।

वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कसडोल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है। तीनों मृतक गिरौधपुरी थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं। गांव में इसकी सूचना मिलते ही वहां शोक का माहौल बना हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई