रायपुर में हेरोइन सप्लाई करने पहुंचे तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने शहर में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवती भी शामिल है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद जाहिद, साहिल रजा और अफजिया अख्तर उर्फ महक के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से कुल 6 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है।

सोमवार दोपहर कोतवाली पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट (SCU) को सूचना मिली कि बूढ़ा तालाब इलाके में कुछ लोग हेरोइन बेचने पहुंचे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी में मोहम्मद जाहिद से 2.46 ग्राम, साहिल रजा से 2.16 ग्राम और अफजिया अख्तर से 1.80 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

पुलिस का कहना है कि ये आरोपी शहर के अलग-अलग हिस्सों में युवाओं को नशे की लत लगाने का काम कर रहे थे। फिलहाल, इनसे पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका नेटवर्क कहां तक फैला है और क्या इनका पाकिस्तान से हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह से कोई संबंध है।  जांच अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इस नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई