ये साइलेंट किलर बीमारियां जो बिना लक्षण के शरीर को कर देती हैं बर्बाद

हेल्थ डेस्क |
कई बार हम शरीर की उन खामोश तकलीफों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो धीरे-धीरे हमें गंभीर बीमारियों की ओर धकेल रही होती हैं। ऐसी बीमारियों को “साइलेंट किलर” कहा जाता है क्योंकि इनके लक्षण तब सामने आते हैं, जब नुकसान काफी हो चुका होता है। आइए जानते हैं ऐसी ही 4 प्रमुख बीमारियों के बारे में जिनसे सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

1. हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप)
हाई बीपी को अक्सर लोग सामान्य सिरदर्द या थकान समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह धीरे-धीरे आपके दिल, किडनी और दिमाग को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।
अगर इसे समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

2. डायबिटीज
डायबिटीज के लक्षण जैसे – बार-बार पेशाब आना, अधिक प्यास लगना और थकावट – इतने सामान्य होते हैं कि अधिकतर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं।
परंतु अगर यह लंबे समय तक बिना इलाज के बनी रही तो यह आपकी आंखों, किडनी, नसों और हृदय को नुकसान पहुंचा सकती है।

3. फैटी लिवर –
फैटी लिवर में लिवर में चर्बी जमा हो जाती है, लेकिन शुरुआती चरणों में कोई दर्द या लक्षण नहीं होता।
समस्या तब सामने आती है जब लिवर सिरोसिस या फेलियर की स्थिति में पहुंच जाता है। यह बीमारी बहुत देर से पकड़ में आती है, जब इलाज मुश्किल हो जाता है।

4. बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल –

कोलेस्ट्रॉल की अधिकता से धमनियों में धीरे-धीरे ब्लॉकेज बनता है। इससे दिल तक रक्त का प्रवाह रुक जाता है, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।
इस बीमारी के कोई प्रत्यक्ष लक्षण नहीं होते, और इसका पता सिर्फ नियमित जांच से ही लग सकता है।

कैसे रहें सुरक्षित?
रेगुलर हेल्थ चेकअप कराएं
संतुलित आहार लें और शारीरिक सक्रियता बनाए रखें
शराब, तंबाकू और अधिक चीनी से दूरी बनाए रखें
किसी भी शारीरिक बदलाव को नजरअंदाज न करें

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई