पेशाब करने की जगह नहीं थी, इसलिए…’ जूस दुकान चलाने वाले आमिर का पुलिस के सामने खुलासा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के लोनी में जूस में यूरिन मिलने के आरोपियों से पुलिस पूछताछ जारी है। आरोपियों ने कहा है कि उनकी दुकान के आसपास पेशाब करने की कोई जगह नहीं है। यही कारण है कि वे बोतल में पेशाब करते थे।

नाबालिग के साथ ही पकड़े गए दूसरे आरोपी ने जूस मे यूरिन मिलाने के आरोपों के खंडन किया। दोनों आरोपी मूल रूप से बहराइच के कैसरगंज के रहने वाले हैं। यह दुकान उनके चचेरे भाई की थी।चचेरा भाई एक महीने पहले दुकान छोड़कर गांव गया था, तब से ये दोनों दुकान संभव रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ जारी है, जिसके पूरा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में कैसे हुआ था जूस में पेशाब कांड

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत शुक्रवार शाम को हुई। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी में खुशी जूस कॉर्नर के नाम से एक दुकान है।

लोगों का आरोप है कि उन्होंने जूस की दुकान में काम करने वाले एक नाबालिग लड़के को बोतल में पेशाब ले जाते रंगे हाथ पकड़ा।

देखते ही देखते भीड़ जुट गई और दुकान पर हंगामा शुरू हो गया। लोगों को दुकान पर भी बोतल मिली, जिसमें पेशाब भरी हुई थी।

आरोप लगे कि जूस में पेशाब मिलाकर ग्राहकों को पिलाई जा रही है। भारी हंगामे के बीच पुलिस पहुंची और आरोपियों को पकड़ा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button