Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

मोबाइल फटने से बाराबंकी जिला अस्पताल में मचा हड़कंप, मरीजों में दहशत

बाराबंकी, 7 जून 2025:
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला अस्पताल में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मरीज की पैंट में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया। हादसा इतना जोरदार था कि पूरे वार्ड में दहशत फैल गई और मरीजों से लेकर स्टाफ तक सभी लोग बाहर की ओर भागने लगे।

जानकारी के अनुसार, उज्जवल नगर निवासी अवनीश पाल लखनऊ जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की एक कार से टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान अचानक उनकी पैंट की जेब में रखे मोबाइल से धुआं निकलने लगा और फिर तेज धमाके के साथ उसमें आग लग गई।

धमाके की आवाज सुनकर वार्ड के सभी मरीज जाग गए और भगदड़ मच गई। अस्पताल के स्टाफ ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल फायर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ, हालांकि अवनीश का मोबाइल पूरी तरह जलकर राख हो गया।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा मोबाइल में शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ, जो पहले से ही दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि यह मोबाइल मोटोरोला कंपनी का था।

इस अप्रत्याशित घटना के कारण अस्पताल में लंबे समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। मरीज और उनके परिजन डरे हुए थे, लेकिन बाद में जब स्थिति सामान्य हुई तो इलाज दोबारा शुरू किया गया। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उपयोग को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई