राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को लेकर बढ़ी हलचल, 29 मई को आ सकता है नतीजा

जयपुर | 25 मई 2025

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों को अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से परिणाम की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि 29 मई 2025 को रिजल्ट जारी किया जा सकता है। दरअसल, पिछले साल भी इसी तारीख को 10वीं का परिणाम घोषित किया गया था, जिसके चलते उम्मीद है कि इस बार भी उसी दिन परिणाम सामने आ सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे 26 मई से 31 मई के बीच कभी भी जारी किए जा सकते हैं। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से देख सकेंगे। ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सकते हैं।

इसके अलावा रिजल्ट देखने के अन्य विकल्प भी उपलब्ध हैं। छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही उमंग ऐप और SMS सेवा के जरिए भी रिजल्ट की जानकारी ली जा सकेगी। SMS के लिए फॉर्मेट और नंबर की घोषणा बोर्ड जल्द करेगा।

पिछले साल की बात करें तो कुल 93.03 फीसदी छात्र पास हुए थे, जिसमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 93.46 और लड़कों का 92.64 फीसदी रहा था। दौसा जिले की छात्रा गुड़िया मीना ने सभी विषयों में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्यभर में सुर्खियां बटोरी थीं।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय खबरों पर नजर बनाए रखें ताकि परिणाम जारी होते ही उन्हें सही जानकारी मिल सके। साथ ही, रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिटल मार्कशीट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे के दाखिले में इसकी आवश्यकता होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button