Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बिहार में तिरंगा को लेकर आरजेडी नेताओं में तू-तू-मैं-मैं, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष को नहीं फहराने दिया झंडा

सीतामढ़ीः बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने को लेकर आरजेडी नेताओं में झगड़ा हो गया है। आरजेडी नेताओं के बीच तू-तू-मैं-मैं का वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान ऊपर तिरंगा झंडा तांगा रहा और नीचे राजद नेता लड़ते रहे। विवाद इतना बढ़ गया कि आरजेडी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल को झंडा फहराए बिना ही वापस जाना पड़ा।

रितु जायसवाल को नहीं फहराने दिया झंडा

दरअसल, सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड राजद कार्यालय पर महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने पहुंची। इसी दौरान स्थानीय आरजेडी नेताओं ने उनका जमकर विरोध कर दिया और झंडा की रस्सी खींचने तक नहीं दिया। इसके बाद महिला राजद प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल बगैर झंडा फहराए लौट गई। स्थानीय नेताओं का कहना था कि प्रखंड कार्यालय पर झंडा प्रखंड अध्यक्ष अनिल महतो फहराएंगे। रितु जायसवाल झंडा नहीं फहराएंगी।

इसलिए झंडा फहराने से रोक रहे थे नेता

इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष टोपी लगाए तिरंगा झंडा फहराने से रितु जायसवाल को रोक रहे थे और खुद झंडा फहराया चाह रहे थे। स्थानीय आरजेडी नेता का कहना था कि प्रखंड कार्यालय के लिए जिसने जमीन दी है। उसके हाथों से झंडा फहराया जाएगा। इस दौरान काफी देर तक आरजेडी नेता आपस में लड़ते रहे। आखिरकार राजद नेताओं ने महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल को झंडा नहीं फहराने दिया।

रितु जायसवाल बोलीं- मैं वहां झंडा फहराने नहीं गई थी

महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने बताया की मैं झंडा फहराने वहां नहीं गई थी। वह प्रखंड अध्यक्ष को कार्यालय में झंडा फहराने का सपोर्ट कर रही थी। वहां पर राजद के अन्य लोग प्रखंड अध्यक्ष को झंडा नहीं फहराने दे रहे थे। वह प्रखंड अध्यक्ष के झंडा फहराने के समर्थन में थी और प्रखंड अध्यक्ष से प्रखंड कार्यालय में झंडा फहराए इसको लेकर वहां पर लड़ी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई